राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, 20 घायल

हरियाणा | करनाल के तरावड़ी में सुबह तीन मंजिला राइस मिल की इमारत ढह गयी. मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गयी है. जबकि 20 मजदूर घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, शिव शक्ति राइस मिल की जब इमारत ढही तो सभी मजदूर अंदर सो रहे थे. ऐसे में इमारत ढहने की वजह से सभी मलबे के नीचे दब गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

हादसे की खबर मिलते ही करनाल के एसपी शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे. शशांक कुमार ने हादसे को काफी बताया. उन्होंने कहा कि मौके पर पहु्ंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है. डॉक्टर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. मलबे में दबने से अभी तक 4 मजदूरों की मौत हुई है. जबकि 20 मजदूर घायल हुए हैं. मलबा हटाया जा रहा है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. शशांक कुमार ने मजदूरों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया. इमरात के अचानक ढहने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मिल के मालिक से पूछताछ कर रही है. बता दें कि हादसे के वक्त इस बिल्डिंग में कुल 157 मजदूर सो रहे थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top