रैयतों के विरोध और मुआवजा मांग के बीच रिंग रोड निर्माण कार्य शुरू

रांची। रिंग रोड निर्माण में मेसरा चाय बागान के पास एक भूमि में विवाद हो गया था। जिसके बाद से रिंग रोड निर्माण का कार्य रूक हुआ था। बताया जाता है कि विवादित जमीन जिसका खाता संख्या 14 और 140 पर पिछले 6-7 सालों से काम रूका नही हुआ था। उस जमीन पर अनुमंडल अधिकारी के आदेश पर आज से काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि काम शुरू करने की सूचना पर दर्जन भर रैयत पहुंचे और रोड निर्माण का विरोध जताना शुरू कर दिया। रैयत अपनी मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे। सभी जमीन का कागज दिखा रहे थे कि हमारे जमीन पर बिना मुआवजा का काम करने नहीं देंगे। मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा रैयतों को बिना नोटिस किए हुए काम शुरू करने का विरोध जता रहे थे। विरोध जता रहे रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया आंबेडकर झारखंड प्रदेश के महासचिव सह प्रवक्ता प्रीतम सांड लोहरा को जबरन पुलिस गाड़ी में उठाकर मेसरा पुलिस थाने ले गईं। जिसके बाद बड़ी तेजी से रिंग रोड निर्माण का काम शुरू हो गया। इस मौके पर रैयतों ने बताया कि हमलोग मुआवजा राशि की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ताकि हम गरीबों को अपना अधिकार व न्याय मिल सके

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top