युवा नेता सह समाजसेवी रितेश भारती को दिलाई गई राजद की सदस्यता

राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश इकाई के द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान का शुभारंभ देवघर जिला में भी प्रदेश प्रभारी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की उपस्थिति में पूर्व विधायक सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के द्वारा किया गया जिसमें पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता ,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश भारती को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ,ज्ञात हो की युवाओं पर काफी पकड़ है,ये पार्टी के कई बड़े नेताओं के करीबी हैं, संगठन में मनमुटाव के कारण इन्होंने पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ,लेकिन पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा बरकार थी ,पार्टी के कार्यक्रमों में परोक्ष रूप से अपना योगदान दे रहे थे ,आज के कार्यक्रम में प्रदेश प्रधान महासचिव संजय यादव, पलामू के पूर्व सांसद घुरान राम, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कई कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराया ,साथ में सरोज यादव , दिलीप यादव , रंजन यादव भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top