कांके में सड़क हादसा, दो की मौत

रांची | राजधानी रांची के कांके इलाके में आज सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार वाहन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास डिवाइडर से टकरा गया. दुर्घटना में चालक और खलासी की मौत हो गई है. दोनों मृतक ओरमांझी के रहने वाले थे. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top