रांची में छड़ लदे ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत

रांची में घने कोहरे के चलते शनिवार की अल सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर पहले से खड़े एक ट्रक में छड़ लदे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव के खूबलाल महतो के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश्वर महतो के तौर पर हुई है। दिनेश्वर टाटा से छड़ लेकर पतरातू की ओर आ रहा था। इसी दौरान रांची रिंग रोड में कुहासे के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और ब्रेक डाउन की वजह से पहले से खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना शनिवार की अल सुबह तीन बजे की बताई जा रही है।

घटना के बाद ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक का शव केबिन में बुरी तरह से दब गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। रांची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर चालक की मौत की सूचना मिलते ही बगोदर में स्वजन के क्रंदन से खेतको गांव में मातम पसर गया है। उसके घर पर लोगों की भीड़ जुटी है। परिजन शव के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। दिनेश्वर की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महतो के बुजुर्ग माता- पिता, पत्नी और दो बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

रांची रिंग रोड में कुहासे के कारण एक ट्रेलर सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top