यात्री सुरक्षा के लिए आरपीएफ की सतर्कता, ट्रेनों और स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाया गया।

हटिया में ‘ऑपरेशन जन जागरण’ का आयोजन

हटिया: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके बीच जागरूकता फैलाने के लिए ‘ऑपरेशन जन जागरण’ नामक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान हटिया रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को नशाखोरी, विषखुरानी और चोरी की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य और पेय पदार्थों को स्वीकार न करें। उन्हें सलाह दी गई कि वे केवल रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अधिकृत स्टॉल से ही खाद्य सामग्री खरीदें।

रेल और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

इस अभियान में यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरों के बारे में भी जानकारी दी गई। फुटओवर ब्रिज के उपयोग, ट्रेन की छत और फुटबोर्ड पर यात्रा न करने, अनावश्यक चेन पुलिंग से बचने, मानव तस्करी की रोकथाम, पत्थरबाजी की घटनाओं से बचाव और ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर प्रतिबंध के विषय में भी जागरूकता फैलाई गई। इसके अलावा, महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। आरपीएफ ने यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उल्लेख किया और किसी भी आपात स्थिति, सुरक्षा समस्याओं या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करने का आग्रह किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top