राजधानी एक्सप्रेस छुटने पर यात्रियों का हंगामा, कई गिरफ्तार, कुछ पर केस दर्ज

आरोप है कि डालटेनगंज में रात 9:45 के बजाय 8:39 बजे ही ट्रेन छोड़ दिया गया

डालटेनगंज। रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात राजधानी एक्सप्रेस छुटने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के हंगामे के कारण स्टेशन का कार्य लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। जिस कारण कई ट्रेनें व मालगाड़ी अपने निर्धारित समय से नहीं गुजर पायी। हंगामें को देखते हुए रेलवे पुलिस बल को बुलाया गया। जिसने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। रेलवे पुलिस ने स्टेशन में हंगामें के आरोप में कई यात्रियों पर एफआईआर भी दर्ज की है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं हंगामा करने वाले यात्रियों का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस जो पहले रात 9.45 बजे में चलती थी। उसे रात 8.39 बजे कर दिया गया है। लेकिन इसकी जानकारी यात्रियों तो नहीं दी गई। इस कारण कई यात्री समय से नहीं पहुंच सके और उनकी गाड़ी छूट गई। जबकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस के समय परिवर्तन की जानकारी साझा की थी। इस कारण आधे से अधिक यात्री निर्धारित समय पर आकर ट्रेन पकड़ ली है। स्टेशन मास्टर अनिल तिवारी ने बताया कि यात्रियों ने रविवार को स्टेशन पर जिस तरह का हंगामा किया है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। ज्यादातर यात्री शराब के नशे में थे। यात्रियों ने लगभग एक घंटे तक स्टेशन में कार्य को बाधित रखा। जब आरपीएफ विशेष पुलिस बल को बुलाया गया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। उन्होंने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों में से कुछ यात्रियों को गिरफ्तार भी किया गया है, और कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज की गई है। सभीराजधानी एक्सप्रेस को वापस डालटेनगंज स्टेशन पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे के कारण अन्य जगहों के लिए ट्रेन पकड़ने आये लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिनका ट्रेन छुटा उनका कहना है कि यह गलती रेलवे की है तो सजा यात्री क्यो भूगते। निर्धारित समय से पहले ट्रेन चली गई तो इसमें हमारी क्या गलती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top