बोकारो: बंद होने के बाद भी पैसे जमा कर रहा था सहारा इंडिया, CID ने किया सील…

Bokaro Sahara India Sealed : बोकारो जिले के गोमिया में सहारा इंडिया के ब्रांच ऑफिस को सीआईडी ने शनिवार को सील कर दिया। यह ऑफिस गोमिया के बैंक मोड़ इलाके में स्थित है। इस कार्रवाई को दौरान गोमिया के अंचल अधिकारी अफताब आलम भी मौजूद थे। सीआईडी को गुप्त जानकारी मिली थी कि इस ब्रांच में अब भी लोगों से पैसा जमा कराया जा रहा है।

इसी आधार पर टीम ने ऑफिस को सील कर दिया। वहीं ब्रांच के कर्मचारियों का कहना है कि यहां किसी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं हो रहा था। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में सिर्फ गृह मंत्रालय द्वारा निवेशकों के लिए बनाए गए पोर्टल पर त्रुटियों को सुधारने का काम चल रहा था। 

यह भी पढ़े… बोकारो में मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रहा था पुरुष, फिर जो हुआ …

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top