ईडी ऑफिस पहुंचे साहिबगंज डीसी

रांची – अवैध खनन के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा से बात करनेवाले सचिवालय व जिला स्तर के दो दर्जन से अधिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चिह्नित किया है. इन अधिकारियों में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी शामिल हैं.

इसी को लेकर ईडी ने डीसी को समन भेजा है. इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को पूछताछ के लिए जल्द ही समन जारी किया जायेगा. झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये के खनन घोटाला मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) कर रही है.

इस मामले की जांच क्रम में ईडी ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव समन किया था. इसी दौरान सोमवार को डीसी रामनिवास यादव ईडी का रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है. इससे पहले ईडी ने डीसी रामनिवास यादव बीते 17 जनवरी को समन भेज कर 23 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस बुलाया था.

बता दें कि ईडी ने साहिबगंज अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपियों पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया है. इस केस में अब कई वरीय अधिकारियों की मुश्किल बढ़ने वाली है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top