सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर, लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी

img-fluid

सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया

मुम्बई। मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगलवार सुबह अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सा दल ने उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा है। हालाँकि, डॉक्टरों ने पहले उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब पुष्टि हो गई है कि उनकी सर्जरी हुई है।

डॉक्टरों का अपडेट

हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने सलीम खान की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, ‘सलीम खान की सर्जरी हो चुकी है और वे वर्तमान में वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। बुधवार सुबह 11 बजे, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की सहमति से एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा।’

परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं

डॉ. पारकर ने यह भी कहा, ‘हालात स्थिर हैं, लेकिन उनकी क्लिनिकल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’ सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से खान परिवार के सदस्य बारी-बारी उनसे मिलने आ रहे हैं। इस दौरान जावेद अख्तर और संजय दत्त को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया है।

सलीम खान – एक प्रतिष्ठित स्क्रीनराइटर

सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली स्क्रीनराइटरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर महत्वपूर्ण फिल्में लिखी हैं, और उनकी जोड़ी को सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है। 1970 और 1980 के दशक के दौरान, इस जोड़ ने बॉलीवुड की मेनस्ट्रीम सिनेमा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सलीम खान ने कुल 24 फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा, जिनमें से 20 फिल्में सुपरहिट रहीं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *