जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास देर रात एक बालू लदा हाइवा पलट गया। इस घटना से हाइवा में लदा बालू भी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी हाइवा को सीधा कर थाने ले गई। साकची थाने में हाइवा के मालिक को बुलाकर कागजात की जांच की गई। जांच में सभी कागजात सभी पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा मरीन ड्राइव से होते हुए पुराना कोर्ट को ओर जा रही थी। मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मुड़ने के दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।