आदरणीय लालू जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाना है – सत्यानन्द भोगता

पांकी – राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एक दिवसीय दौरे पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे। इस दौरान मंत्री भोगता राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंझिगांव तरहसी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री भोगता के आगमन पर राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता माननीय मंत्री श्री भोगता के हांथों राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते श्री भोगता ने कहा कि वनभोज आयोजन से कार्यकर्ताओं को एक दूसरे से रूबरू होने का मौका मिलता है। हमसब एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आदरणीय लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन जन तक पहुँचाना है। उक्त वनभोज कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय राम, सरिता पासवान, केदार यादव, धनन्जय पासवान, फैजाज अहमद, मंत्री प्रतिनिधि चंदन राज यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top