बिजली के खंभे से टकराने से स्कॉर्पियो में लगी आग, तीन लोगों की मौत

बिहार के सीवान जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है. दो लोगों की मौत जलने के कारण हुई है. जबकि एक शख्स की मौत गाड़ी से निकलकर बीच सड़क पर जा गिरा. जिससे उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो अहले सुबह बिजली के खंभे से टकरा गई. जिसके बाद वो धू-धू कर जलने लगी. मरने वाले में से एक युवक की शिनाख्त हो पायी है. जबकि बुरी तरह से जलने वाले दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top