रांची सुधा डेयरी कैंपस से सेक्शन इंचार्ज गायब

रांची। सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह फैक्ट्री के कैंपस से ही गायब हो गए हैं। सीसीटीवी की जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि धुर्वा स्थित फैक्ट्री स्थित तालाब के पास सुजीत सिंह टहल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में वो डूब गए होंं। डेयरी प्रबंधन के आग्रह पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है और सुजीत की तलाश तालाब में कर रही है।

क्या है पूरा मामलारांची के धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह बुधवार की शाम से घर नहीं लौटे थे. जिसके बाद परिजनों ने सुधा डेयरी में खबर दी थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह जानकारी मिली है कि बुधवार की शाम सुजीत फैक्ट्री से निकले ही नहीं हैं. सीसीटीवी फुटेज में उन्हें तालाब के पास फोन पर बात करते हुए देखा गया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फोन पर बात करते करते सुजीत कहीं तलाब में ना गिर गए हो.

तलाश जारी
फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और तालाब में सुजीत की तलाश की जा रही है. बता दें कि रांची सुधा डेयरी का कैंपस काफी बड़ा है. इसलिए पुलिस की टीम वहां की झाड़ियों में भी सुजीत की तलाश की जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top