बालू व कोयला के सहित 7 वाहन जब्त

रामगढ़। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एनजीटी द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक के मद्देनजर जारी निर्देश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज सुबह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा गोला, दुलमी, चितरपुर एवं पतरातू प्रखंड में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान गोला प्रखंड में 2 ट्रैक्टर बालू, चितरपुर में स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर, पतरातू प्रखंड के टोकीसूद क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर बालू एवं दुलमी प्रखंड क्षेत्र से 2 दो-पहिया वाहनों को अवैध रूप से कोयले का परिवहन करने पर जब्त किया गया। जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य शामिल थे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *