जेसीआई रांची की नयी टीम -टर्म 2023 का चयन हुआ सम्पन

टर्म 2023 के लिए सदस्यों ने जेसी अरविंद राजगढ़िया को अध्यक्ष चुना । चुनाव का नतीजा सभी के सर्वसम्मति से निकला । चुनाव में सदस्यों का उत्साह बहुत सराहनीय था । चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और अन्य सदस्य उपस्तिथ थे ।

नई टीम में 6 उपाध्यक्ष जेसी विक्रम चौधरी , जेसी देवेश जैन, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी प्रतीक जैन, जेसी निशांत मोदी और जेसी पियूष केडिया है।
सचिव का पदभार जेसी तरुण अग्रवाल संभालेंगे जबकि सह सचिव जेसी रवि आनंद निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन चुने गए।

साथ ही संस्था ने टर्म 2023 के 20 नए निदेशक को चुना – अविकल मसकरा, कौशल मुरारका, चंद्रेश बजाज, राहुल टिबरेवाल, निखिल मोदी, अंकित मोदी, संकेत सरावगी, रौनक टेकरीवाल, सौरव जालान, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, साकेत अग्रवाल,आदित्य जालान,अंकित मंत्री,अंकित जैन, मयंक अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,ऋषभ सिंघानिया और नटवर बाजोरिया का चयन किया गया ।

चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल कि अध्यक्षता मे गठित टीम कि देख रेख मे संपन्न हुआ। टीम मे सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ-साथ जेसी अमित खोवाल और जेसी मनीष रामसिसरिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने सदस्यों को अपने स्वीकृति भासण में यकीन दिलाया की वे और उनकी पूरी टीम संस्था और समाज को और ऊँचे स्तर पर ले जाने का प्रयत्न करेगी जो की नये मानको का प्रतीक होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संकेत सरावगी ने दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top