सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 17200 के नीचे लुढ़का

मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते एक बार फिर लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स सूचकांक 1,130 अंक या 1.94 फीसदी फिसलकर 57,209 पर के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक या 1.71 फीसदी टूटकर 17,176 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। इस बीच बात करें निवेशकों को होने वाले नुकसान की तो, बाजार की शुरूआत के साथ ही निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। बाजार खुलने के साथ ही लग•ाग 950 शेयरों में तेजी आई है, 1611 शेयरों में गिरावट आई है और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल की बात करें तो बीएसई का सेंसेक्स 1240 अंक की गिरावट के साथ 57,099 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 329 अंक फिसलकर 17,147 के स्तर पर आ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top