गिरिडीह में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्या मामले में चार महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्या मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। रामगढ़ के एसपी मुकेश लूनायत बुधवार को इस मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। यह घटना जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा गांव में हुई, जहां मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल अपने जमीन पर अकेले गए थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप उन पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

छुट्टी के दौरान गांव आए थे सब रजिस्ट्रार

मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के अवसर पर अपने गांव आए थे। मंगलवार की सुबह वह विवादित जमीन पर गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top