पिठोरिया से लापता शमीम का पता नहीं

रांची। पिठोरिया के सत कनादू से लापता 45 वर्षीय शमीम अंसारी गांव के तालाब के नजदीक ये चप्पल पाये जाने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये। शमीम अंसारी दो जनवरी को चार बजे रोल बस्ती के तेतरा उरांव के साथ निकले थे और शाम तक उन्हें सतकनादू के इंकु मुंडा के साथ लोगों ने देखा था। दूसरे दिन तक घर नहीं लौटने के बाद लोगों ने तीन जनवरी को पिठोरिया थाने में गुमशुदगी की लिखित जानकारी दी थी। शमीम के बेटे रमीज अंसारी का आरोप है कि लिखित देने के बावजूद पुलिस उन्हें ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। आज सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही तालाब के उपर और खेत में एक पड़े उसके एक एक चप्पल देखा,जिसकी जानकारी मिले के बाद तालाब के पास सैकड़ो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों को आशंका है कि संभवत: तेतरा उरांव और इंकु उरांव ने उन्हें शराब पीलाने के बाद हत्या कर शव को तलाब में दिया होगा। इधर मामले की जानकारी पर पिठोरिया थाना की पुलिस भी उक्त तलाब का जायजा लेने पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस तालाब में खोजबीन करे ताकि मामले का खुलासा हो। शमीम के बेटे के मुताबिक उसके पिता शराब पीते थे इस लिए वह तेतरा के साथ इंकु मुंडा के घर गये थे, वहां से वापस चलने की भी सूचना मिली है लेकिन बीच से कहां गायब हो गये इसका पता किसी को नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top