शमिता शेट्टी का बर्थडे: ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन संग वायरल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, और इस बार उनका नाम लव लाइफ के संदर्भ में सामने आया है। तीन साल पहले टीवी एक्टर राकेश बापट के साथ रिश्ते में दरार के बाद, शमिता अब एक नई प्रेम कहानी की अफवाहों में उलझी हुई हैं। क्या वह टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ डेटिंग कर रही हैं? दरअसल, हाल ही में शमिता के जन्मदिन के मौके पर दीपेश ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद फिर से प्यार में पड़ीं शमिता शेट्टी?

इन तस्वीरों में शमिता की बर्थडे पार्टी के खास लम्हे नजर आ रहे हैं। दीपेश ने पोस्ट में लिखा, “मेरी हमेशा हंसमुख रहने वाली दोस्त को जन्मदिन मुबारक हो। वह जो मेरी सारी कहानियों को जानती है और फिर भी मेरे साथ है। लव यू, माय शमस्टर।” यह संदेश इमोशनल और प्यार भरा नजर आ रहा है, जिसने फैंस के बीच इस रिश्ते को लेकर कई कयास लगा दिए।

शमिता ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए “Awww” लिखकर और एक रेड हार्ट इमोजी जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इससे फैंस और अधिक कन्फ्यूज हो गए कि क्या यह सिर्फ दोस्ती है, या कुछ खास है। शमिता और राकेश बापट की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी जब दोनों ने बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के प्रति अपने एहसास का इजहार किया था। लेकिन जुलाई 2022 में शमिता ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।

शमिता या दीपेश शर्मा ने नहीं किया कोई ऑफिशियली अनाउसमेंट

उन्होंने अपने ब्रेकअप के बाद फैंस से पॉजिटिविटी और सपोर्ट बनाए रखने की अपील की थी। तब से शमिता सिंगल नजर आ रही थीं। हाल में, शमिता ने कपिल शर्मा के शो में भी अपनी सिंगल लाइफ के बारे में चर्चा की और कहा कि सच्चा प्यार पाना आसान नहीं है, और वह किसी से समझौता नहीं करेंगी। उनकी बहन शिल्पा शेट्टी भी उनकी खातिर रिश्ते की तलाश कर रही हैं। इस बीच, शमिता या दीपेश ने इस नए रिश्ते को लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं कहा है। शायद यह सिर्फ एक गहरी दोस्ती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और टिप्पणियाँ फैंस के बीच उम्मीदें जरूर जगा दी हैं।

शमिता शेट्टी अपनी इंडिपेंडेंट व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, और बिग बॉस 15 में भी उन्होंने भाग लिया था। अब देखना यह है कि क्या यह अफवाहें सच्चाई में परिवर्तित होती हैं या यह एक खूबसूरत दोस्ती है। फैंस बेसब्री से किसी भी आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top