शरद पवार और संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद और न्याय की गुहार लगाई है। वह मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचीं।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को गुरुवार से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने बताया कि धमकी भरे संदेश में मीडिया से बात नहीं करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को इस बारे में जानकारी दे दी है।

सुप्रिया ने कहा, ”मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी न्याय की गुहार लगाती हूं। इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति हैं, जिसे बंद करना चाहिए।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top