शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को किया खामोश, 2.64 लाख से जीते


बालीगंज विस बाबुल सुप्रियो, बिहार के बोचहां सीट राजद को
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ उपचुनाव की सीट कांग्रेस को
सभी सीटों पर भाजपा हारी

नई दिल्ली। देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने भा भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को 2.64 लाख वोट से हराया
आसनसोल लोकसभा सीट से: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने भाजपा की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ने भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से करारी शिकस्त दी। बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36653 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यह सीट जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top