चला शिवराज का बुलडोजर

टीकमगढ़ जिले में आज फिर शिवराज मामा का बुलडोजर चला और सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाकर जमीन को करवाया गया मुक्त जिसमे जिला प्रशाशन ओर अतिक्रमणकारियों में काफी नोकझोक हुई और काफी मशक्कत के वाद अतिक्रमण में बने मकान को ध्वस्त किया गया टीकमगढ़ जिले के बकपुरा गांव में गांव के दबंग देशराज सिंह सरकारी जमीन पर कब्जा कर 5000 बर्गफीट में मकान बनाकर काफी सालों से अतिक्रमण किये हुए था और इसके साथ साथ गोचर भूमि पर भी खेती की जा रही थी |

लेकिन आज जिला कलेक्टर के निर्देश पर टीकमगढ़ एस डी एम सी पी पटेल ने मौके पर जाकर इस मकान पर बुलडोजर चलवाकर जमीदोज किया गया इस दौरान टीकमगढ़ ,थाना ,देहात पुलिस थाना ओर लाइन का भारी पुलिस बल मौजूद रहा अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान दबंग देशराज ने काफी विरोध किया और ड्रामा भी जिस दौरान इस अभियान में काफी दिक्कत हुई मगर भारी पुलिस वल के आगे दबंग की एक न चली और पुलिस ने सरकारी जमीन को मुक्त करवा लिया गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top