भाभी ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई देवर की हत्या, DC ऑफिस में तैनात था देवर…

हजारीबाग डीसी ऑफिस में तैनात पिंटू कुमार नायक हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 12 जनवरी को पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उसकी ही सगी भाभी सुनीता देवी (42) ने 3 लाख रुपए सुपारी देकर करवाई थी। सुनीता देवी और पिंटू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था और इसी वजह से भाभी ने उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने पिंटू की हत्या मामले में सुनीता देवी, छोटेलाल नायक (22), टिमा तुरी (36), राहुल कश्यप (32) और अजीत कुमार उर्फ सीताराम साव (29) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े… जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले ने फैलाई थी आग की अफवाह, हुई 13 की मौत

बोकारो के कसमार स्थित मधुकरपुर गांव में 12 जनवरी की रात 11 बजे अपराधियों ने घर में सोए पिंटू कुमार नायक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिंटू कसमार स्थित अपने पैतृक आवास में खाना खाकर सोया था। तभी दो अपराधी छत से सीढ़ी के रास्ते पिंटू के कमरे में पहुंचे और सीने व कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गये। बोकारो एसपी के अनुसार, मृतक की भाभी ने संपत्ति विवाद के कारण अपनी बहन के बेटे छोटेलाल नायक से संपर्क किया। उसे पिंटू की हत्या की सुपारी दी थी। सुनीता देवी पिंटू के मर्डर का चार महीना पहले से प्लान बना रही थी। घटना के वक्त भाभी घर पर ही थी। जब अपराधी रात में आए तो सुनीता ने ही गेट खोला और उन्हें घर के अंदर ले गई थी।

एसपी ने बताया कि,

गठित विशेष टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से मृतक की भाभी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में सभी पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top