भाभी के दिवाने ने पत्नी का कर दिया मर्डर

आरोपी पति और भाभी को पुलिस ने भेजा
रांची। बुंडू थाना पुलिस ने दो बच्चों की मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति और मृतका की भाभी को आज जेल भेज दिया। बेड़ो थाना क्षेत्र के ग्राम पुरियो निवासी मृतका रीना कुमारी के भाई जितेन्द्र महतो द्वारा बुंडु थाने मेें दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक रीना की शादी बुंडु थाना टोली के शोभा प्रसाद के साथ 22 फरवरी2016को हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों का संबंध ठीक ठाक था। बाद में शोभा प्रसाद का पत्नी रिना के साथ किसी ना किसी बात को लेकर खट पट होने लगा। उसके बावजूद रीना उसके साथ एडजेस्ट करती रही। पति शोभा प्रसाद के बर्ताव में धीरे धीरे हो रहे बदलाव को रीना समझ नहीं सकी थी। बाद में उसे पता चला की उसके पति शोभा प्रसाद और उसके दोस्त रौशन जायसवाल का उसकी भाभी मेमिन देवी से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी होने के बाद रीना विरोध करने लगी। इस बीच रीना एक बेटे और एक बेटी की मां बन गयी। उसके बावजूद शोभा पत्नी का नहीं हो सका। शोभा पूर्व से शादी शुदा था वह पहली पत्नी को मार पीट कर घर से भगा दिया था बाद में वह मर गयी। उसके बाद शोभा ने रीना से शादी की। जितेन्द्र महतो के मुताबिक 28 दिसंबर को रीना का पति शोभा ने उन्हें फोन कर बताया की रीना ने जहर खा लिया है। सूचना पाते ही मायके वाले बुंडु पहुंचे तब देखा की रीना उल्टी कर रही थी बाद में डॉक्टरों ने कहा कि अभी ठीक है लेकिन इसे दूसरी जगह दिखाने की बात बोल कर छुट्टी दे दिया। बाद में घर आने के बाद रीना की तबियत दोबारा बिगड़ने लगी तो मायके वाले रीना को ईलाज के लिए रांची लाने लगे लेकिन शोभा प्रसाद और उसका दोस्त रौशन जायसवाल ने उन्हें रोक दिया। 30 दिसंबंर को रीना की हालत बिगड़ने पर उसे राज अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 31 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया।
इधर बुंडु थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतका रीना देवी के भाई जितेन्द्र महतो और पिता किशुन महतो के बयान के बाद दर्ज प्रामिकी के बाद रीना को जहर दे कर मारने के आरोप में उसके पति शोभा प्रसाद और उसकी प्रेमिका भाभी मेमिन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्हों बताया कि मृतका के परिजानों ने शोभा उसके दोस्त रौशन जायसवाल और मेमिन देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top