श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी ।हादसे में 6 जवान की मौत हो गई और 32 घायल हुए । बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है।
बताया जा रहा है कि 39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किए गए थे तैनात
सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कई के हादसे में घायल होने की आशंका है।
प्रातिक्रिया दे