धीमी ओवर की गति ने बढ़ाई चिंता, श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर खतरे में

श्रेयरस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के चलते फिर से जुर्माना

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कस गया है। लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने के कारण अय्यर पर भारी जुर्माना लगाया गया है, जिसके चलते उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।

पहले मुकाबले में भी जुर्माना

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में फिर से वही गलती दोहराने के कारण अब यह जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपये हो गया है। इस बार पूरी टीम को भी इसके लिए दंडित किया गया है।

टीम पर भी गिरी गाज

आईपीएल की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से यह कार्रवाई की गई। नियमों के मुताबिक, यह पंजाब किंग्स का इस सीजन में दूसरा उल्लंघन था। ऐसे में कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।

क्या श्रेयस अय्यर पर लगेगा बैन?

इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या श्रेयस अय्यर पर मैच खेलने से प्रतिबंध लगाया जा सकता है? पहले के आईपीएल नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम एक सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो उसके कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता था। लेकिन 2025 सीजन से पहले इस नियम में बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार, कप्तान पर सीधे बैन नहीं लगाया जाता, बल्कि जुर्माने के साथ डिमेरिट पॉइंट सिस्टम लागू किया गया है। इसलिए फिलहाल अय्यर पर किसी भी तरह का बैन नहीं है।

डिमेरिट पॉइंट सिस्टम क्या है?

नए नियमों के तहत, स्लो ओवर रेट जैसे मामलों में खिलाड़ियों और कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाते हैं। लेवल-1 अपराध पर 25% से 75% तक मैच फीस काटी जा सकती है। लेवल-2 (गंभीर) मामलों में 4 डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं। हर 4 डिमेरिट पॉइंट पर 100% मैच फीस तक का जुर्माना या अतिरिक्त सजा मिल सकती है। हालांकि, ये पॉइंट्स भविष्य में बैन का कारण बन सकते हैं, लेकिन तत्काल प्रभाव से स्लो ओवर रेट के आधार पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

कप्तानी पर उठने लगे सवाल

लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती दोहराने के कारण श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। यद्यपि टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन बार-बार की यह चूक आगे चलकर टीम के लिए समस्याएँ उत्पन्न कर सकती हैं। अब देखना यह है कि आने वाले मैचों में पंजाब किंग्स इस गलती से सीख लेकर अपने खेल और अनुशासन में सुधार करती है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top