शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना कपिल शर्मा शो पर नहीं आई, अन्य खिलाड़ी थीं शामिल

मुंबई: नेटफ्लिक्स के प्रसिद्ध शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक नए एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह एपिसोड टीम की हालिया विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए है, जो 27 दिसंबर 2025 को प्रसारित होगा। कपिल शर्मा ने इस मौके पर हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतीका रावल और हेड कोच अमोल मुजुमदार का स्वागत किया।

प्रोमो में कपिल, टीम के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। उन्होंने हरमनप्रीत से ट्रॉफी उठाते समय भांगड़ा डांस के बारे में पूछा। जेमिमाह ने बताया कि इस आइडिया का श्रेय स्मृति मंधाना को जाता है। उन्होंने कहा, “स्मृति ने हरमन दीदी से कहा था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो जिंदगी भर बात नहीं करूंगी!” हालांकि, फैंस ने सोशल मीडिया पर यह भी नोटिस किया कि स्मृति मंधाना शो में उपस्थित नहीं थीं, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शादी टूटने के बाद कपिल शर्मा शो पर नजर नहीं आईं स्मृति मंधाना

एक यूजर ने लिखा, “स्मृति को बहुत मिस कर रहे हैं, लेकिन टीम जहां जाती है वहां उनका नाम लेती है, यह दोस्ती कमाल की है!” कुछ अन्य फैंस ने भी टीम की बॉंडिंग और वर्ल्ड कप की यादें साझा करते हुए इस एपिसोड को सबसे मजेदार बताया। स्मृति की अनुपस्थिति को उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हाल ही में, दिसंबर 2025 में, स्मृति ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द करने का ऐलान किया। उनकी शादी नवंबर में होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने और पलाश की अस्पताल में भर्ती होने के कारण इसे टालना पड़ा। बाद में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।

स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा कर अपनी प्राइवेसी की अपील की। पलाश ने भी एक बयान जारी कर अफवाहों को खारिज किया। स्मृति इस समय सार्वजनिक उपस्थितियों से दूर हैं, और वे हाल में अमिताभ बच्चन के शो KBC में भी नहीं दिखाई दी थीं। भारतीय महिला टीम ने इस साल पहली बार विश्व कप जीता, जिसमें स्मृति की बल्लेबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फैंस को उम्मीद है कि स्मृति जल्दी ही क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगी और मैदान पर अपनी वापसी करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top