चतरा में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 282 किलो डोडा और लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ा गया।

चतरा जिले में तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चतरा: चतरा जिले में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान पुलिस ने 282 किलो डोडा और लकड़ी जब्त की है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी कि पहली कार्रवाई प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सहरिया चौक के निकट गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनातू की ओर से बिहार के रास्ते लकड़ी की तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नीले ट्रैक्टर को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रॉली से 24 पीस लकड़ी के बोटे बरामद हुए। हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रैक्टर के मालिक राम विजय यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में डोडा की बरामदगी

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बेलवादहर गांव के पास एक मालवाहक ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 282 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। यह खेप कुंदा से बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। मौके से ऑटो चालक अजय कुमार साव (27) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 43/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही ऑटो को भी जब्त किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top