रिम्स हॉस्टल में निकला सांप

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में दहशत

रांची। रिम्स के हॉस्टल में आज सुबह सांप मिला है। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्र काफी परेशान और दहशत में हैं। किसी तरह से सांप को पकड़कर वहां से निकाला गया। इसके बाद छात्रों ने निदेशक कार्यालय पहुंचे और शिकायत की है। निदेशक ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही हॉस्टल के आसपास बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जायेगी। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल के आवंटन में रिम्स प्रबंधन की ओर से मनमानी की जा रही है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल के आवंटन में रिम्स प्रशासन ने बेतरतीब तरीके से रूप आवंटन करते है। हॉस्टल नंबर सात में सिर्फ 10 कमरे ही आवंटित हुआ है। लेकिन अब भी 48 कमरे बंद पड़े हैं। इसके साथ ही हॉस्टल की साफ-सफाई और रखरखाव बेहतर नहीं है। इससे अमूमन जहरीले सांप निकलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top