डोरंडा थाने में सांप से मचा हड़कंप

रांची के डोरंडा थाने में सांप मिलने से हड़कंप, ऐसे किया गया रेस्क्यू

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

रविवार को झारखंड की राजधानी रांची स्थित डोरंडा थाने के पीछे के किचन एरिया में एक सांप मिलने की सूचना से हड़बड़ी मच गई। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच यह घटना हुई। थाने के मुंशी ने सांप को लाठी से भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप तेजी से मालगोदाम में घुस गया। थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने इस घटना की जानकारी दी।जैसे ही सांप ने मालगोदाम में प्रवेश किया, वहाँ तुरंत सुरक्षा उपायों के तहत एक बोरा डालकर उसे ब्लॉक कर दिया गया। इसके तुरंत बाद, वाइल्डलाइफ संरक्षण विभाग को सूचित किया गया। वाइल्डलाइफ संरक्षण विभाग ने स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो को मौके पर भेजा।

पांच फ़ीट लंबा था सांप

यह सांप लगभग 5 फीट लंबा था। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि धामिन नामक इस सांप को जल्दी ही पकड़ लिया गया। वन विभाग के कर्मचारी इसे पकड़कर अपने साथ ले गए। सांप के पकड़े जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में भी एक सांप देखा गया था।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *