तालाब से अब तक 24 लाशें निकली, 2 बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एक-एक करके 24 लोगों की लाशें बाहर निकाली। दो बच्चों ने इलाज के दौरान हैलट में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। सभी लोग घाटमपुर के कोरथा गांव के रहने वाले हैं। मरने वालों में 14 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में किसी ने घर का चिराग खोया तो किसी का पूरा परिवार उजड़ गया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *