पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा… चली गई 2 मजदूरों की जान

2 Workers Dead in West Bengal: पश्चिम बंगाल के सालानपुर प्रखंड में हर घर नल योजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां पाइप वेल्डिंग के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दब गए। इसमें से 3 की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 22 वर्षीय रज्जाक शेख, 18 वर्षीय रोहित उद्दीन शेख और 25 वर्षीय नितेश पासवान की मौत हो गई। रज्जाक और रोहित झारखंड के पाकुड़ जिले के रहने वाले थे। जबकि नितेश पश्चिम बंगाल के नियामतपुर चिनाकुड़ी का था। घायल 20 वर्षीय शमसुल शेख भी पाकुड़ का निवासी है और उसका इलाज चल रहा है। ( 2 Workers Dead in West Bengal )

पोकलेन मशीन से निकाले गए मजदूर

घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। पोकलेन मशीन की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने 3 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस परियोजना का काम आसनसोल की मुहम्मद आमिर खान एजेंसी द्वारा कराया जा रहा था। हादसे के बाद जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग, आसनसोल अनुमंडल अधिकारी और सालानपुर बीडीओ सहिता कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल जलापूर्ति पाइपलाइन का कार्य रोक दिया गया है।

यह भी पढ़े… बोकारो में सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, क्या पहचान पाएंगे आप ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top