बेटे ने मां-बाप के किये दो टुकड़े, घर में छुपाया

इस कलियुगी बेटा ने ऐसा कृत्य किया है कि पूरा गुमला के लोग गुस्से में हैं। आस-पास के पड़ोसियों ने बताया कि जब भी वह घर आता था, किसी न किसी बात को लेकर माँ-बाप से लड़ाई करता था। इस दिन भी पैसे को लेकर माँ-बाप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कलयुगी बेटा ने माँ-बाप को काट कर घर में छिपा दिया और भाग गया। आस पड़ोस के लोगो को जानकारी मिली, तो इसकी शिकायत पुलिस को की गयी। इससे पूर्व संपति को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। पंचायत में दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। घटना बुधवार के शाम की है। बेटा घर लौटा और फिर से लड़ाई करने लगा।

दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों की पहचान लोरम्बा खड़िया टोली गांव के जेवियर मिंज और उनकी पत्नी डोरसिया मिंज के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी बेटा अर्पण मिंज जब भी काम से घर आता था तो अपने माँ-बाप के साथ मारपीट करता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top