बैद्यनाथधाम मंदिर में नव वर्ष पर होने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था

वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले को ही मंदिर में मिलेगा प्रवेश, रूट किया तय

रांची। नये साल के अवसर पर बैद्यनाथधाम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड का दोनों टीका लगवाना अनिवार्य रहेगा। इसके बगैर श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसके साथ ही नये साल में बाबा मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर अधिकारियों ने बाबा मंदिर और रुट लाइन का निरीक्षण किया। नये साल में देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर रुटलाइन, बाबा मंदिर प्रांगण और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया गया। नये साल के अवसर पर बाबा मंदिर परिसर के साथ शिवगंगा, क्यू कॉम्पलेक्स व मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में दण्डाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। निरीक्षण के क्रम में एसपी धनंजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top