स्पेशल नाश्ता, चिल्का रोटी

चिल्का रोटी झारखंड की एक पारंपरिक और लोकप्रिय फूड डिश है जिसे नाश्तेम में भी खाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर है चिल्का रोटी। आप चाहें तो इसे लंच या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। चिल्का रोटी चावल और चने की दाल को मिलाकर तैयार की जाती है।

आप अगर फूड लवर हैं और नई-नई रेसिपीज को ट्राई करने की इच्छा रखते हैं तो ब्रेकफास्ट में चिल्का रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। चिल्का रोटी को बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही बन जाती है। आइए जानते हैं चिल्का रोटी बनाने की रेसिपी।


बनाने की विधि :


चिल्का रोटी पोषण से भरपूर फूड है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें चावल, उड़द दाल और चने की दाल को डालकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन छलनी की मदद से दाल-चावल का पानी निकाल दें और इसके बाद मिक्सर जार में दाल-चावल डालकर उन्हें ग्राइंड करें। सारी दाल और चावल को पीसकर उससे गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।


इसके बाद पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालें और उसमें स्वादानुसार नमक डालकर घोल लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे गर्म करने के लिए गैस पर रखें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों और फैला दें। अब एक कटोरी में दाल-चावल का पेस्ट लेकर उसे तवे के बीच में डालें और चारों ओर गोल-गोल करते हुए फैला दें।
अब कुछ देर तक इसे सिकने दें इसके बाद चिल्का रोटी को पलट दें और ऊपरी सतह पर तेल लगाकर सेकें। चिल्का रोटी को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें। फिर उतार लें। इसी तरह एक-एक कर सारी चिल्का रोटी बना लें। इन्हें चटनी या दही के साथ परोसें।


सामग्री


चावल-डेढ़ कप
उड़द दाल-1/2 कप
चना दाल-3/4 कप
तेल-जरूरत के मुताबिक
नमक-स्वादानुसार

चिल्का रोटी झारखंड की एक पारंपरिक और लोकप्रिय फूड डिश है जिसे नाश्तेम में भी खाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर है चिल्का रोटी। आप चाहें तो इसे लंच या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। चिल्का रोटी चावल और चने की दाल को मिलाकर तैयार की जाती है। आप अगर फूड लवर हैं और नई-नई रेसिपीज को ट्राई करने की इच्छा रखते हैं तो ब्रेकफास्ट में चिल्का रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। चिल्का रोटी को बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही बन जाती है। आइए जानते हैं चिल्का रोटी बनाने की रेसिपी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top