छपरा : मैट्रिक परीक्षा में कॉपी नहीं दिखाने पर छात्र पर चाकू से हमला

बिहार : छपरा ( Chapra ) में मैट्रिक परीक्षा में नकल करने न देने पर एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। शनिवार को एक परीक्षा केंद्र पर 2 छात्रों के बीच विवाद इतान बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रिविलगंज ( Riwilganj ) थाना क्षेत्र के केसी कॉलेज परीक्षा केंद्र की है। बताया जा रहा है कि पहले की परीक्षा के दौरान कॉपी नहीं दिखाने को लेकर दोनों छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते शनिवार को एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घायल छात्र को पहले पीएचसी रिविलगंज ( PHC Riwilganj ) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े… BIG BREAKING : Patna के दानापुर में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की लूट

रिविलगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र का बयान दर्ज कर लिया गया है और हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सारण एसपी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top