छात्रा समाचार: कांग्रेस नेता की मां को डंपर ने कुचला, विरोध में सड़क जाम किया गया।

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मृतक महिला स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की मां थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजनों ने मौके पर इकट्ठा होकर आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

चालक की गिरफ्तारी की मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि फरार चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर रोक लगाई जाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने की कोशिश की। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि डंपर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, सड़क के जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर सड़कों पर दौड़ रहे अनियंत्रित भारी वाहनों पर लगाम कौन लगाएगा? कब तक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते रहेंगे? स्थानीय निवासियों का आरोप है कि न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही जिला प्रशासन इस मुद्दे पर ठोस कदम उठा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top