8वीं से इंटर तक के विद्यार्थी 8 फरवरी तक जमा कर सकतें है फॉर्म

जैक ने वर्ष 2023 के मैट्रिक व इंटर परीक्षार्थियों को दिया है अंतिम मौका

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा आठवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए एक और मौका दिया है। जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया। इसके अनुसार कक्षा आठवीं के विद्यार्थी 8 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2022 की कक्षा नौवीं, 11 वीं, मैट्रिक, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ 8 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। जैक ने विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए एक और मौका दिया है। ताकि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक वंचित रह गये हैं। वे रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म भर सकें। जैक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा आठवीं के विद्यार्थी 8 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। वर्ष 2022 की कक्षा नौवीं, 11 वीं , मैट्रिक, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी विलंब शुल्क के सहित 8 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने का यह अंतिम अवसर
वैसे छात्र जो वर्ष 2023 के मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं, तो उनको भी जैक की ओर से मौका दिया गया है। छात्र पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म आठ फरवरी तक जमा कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा विज्ञप्ति में कहा गया है कि फॉर्म जमा करने का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद मौका नहीं दिया जायेगा। इसलिए जो भी छात्र अब तक फॉर्म नहीं भर सके हैं, वो निर्धारित समय पर फॉर्म जमा कर दें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top