क्रिसमस के अवसर पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मिले सुबोध कांत सहाय

चर्च में जाकर और विशप से मिलकर क्रिसमस और नववर्ष की दी शुभकामनाएं

रांची। क्रिसमस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शहर के विभिन्न चर्चो में जाकर प्रभु यीशु के जन्म पर आयोजित प्रार्थन में हिस्सा लिया। और प्रभु यीशु के समक्ष शीश झुका कर समाज और राज्य की खुशहाली की कामनाएं की। श्री सहाय सबसे पहले पुरूलिया रोड स्थित आर्च विशप हाउस गए। जहां आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। श्री सहाय एजी चर्च के पास्टर जॉन, सीएनआई चर्च के विशप बी बी बास्के, जीईएल चर्च के विशप जॉनशन लकड़ा और फादर अजीत खेस से मिलकर उन्हें क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने बताया है कि दीन-दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। मानव जाति की रक्षा के लिये प्रभु ईशा को धरती पर भेजा गया । प्रभु के बताये मार्ग पर चलते हुए दीन-दुखियों की सेवा व मदद करें । उन्होंने कहा इस वर्ष परिस्थितियां थोड़ी विपरीत है। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अपनी परंपरा को कायम रखते हुए परिजनों के साथ त्योहार को मनाएं। इस अवसर पर आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, युवा कांग्रेस नेता सह यूथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक लाल, राजन सिंह राजा, रविचंद कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी बृज भूषण पांडे, अशोक सिन्हा, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top