आज दिनांक 21-04-2026 को चास नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नमामी गंगे मेगा सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जोड़िया नदी एवं उसके तटों की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर नगर निगम के सभी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जोड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में माननीय उपमहापौर श्रीमती पूजा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही माननीय वार्ड पार्षद श्रीमती संजू कुमारी, माननीय श्रीमती मुक्ता कुमारी, माननीय वार्ड पार्षद ममता देवी एवं श्रीमती बबीता कुमारी भी उपस्थित रहीं और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अभियान के दौरान गंगा तटों से कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया।
माननीय उपमहापौर श्रीमती पूजा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है और इस प्रकार के अभियान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं।
यह अभियान स्वच्छ भारत एवं नमामी गंगे मिशन के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।