रांची : मेन रोड में चलती कार में लगी अचानक आग

रांची | चुटिया थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सुजाता चौक के पास आज मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गयी. राहत की बात यह है कि आग लगने से किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है. हालांकि आग लगने से आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. फिलहाल आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है.

आस-पास के लोगों ने अगलगी की जानकारी अग्निशमन विभाग को दे दी. लेकिन रास्ते में जाम होने की वजह से दमकल वाहन को आने में देर हो गयी. जिसकी वजह से कार पूरी तरह से जल गयी. इससे पहले भी बीते 17 जून की देर रात चान्हो स्थित एनएच-39 पर चलती कार में अचानक आग लग गयी थी. इस हादसे में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे छह लोग बाल-बाल बचे थे. वहीं हादसे में कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी थी.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top