📌 गांडीव लाइव डेस्क:
रामदास सोरेन की अनुपस्थिति में नया विभागीय वितरण
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपने विभागों के साथ शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का जवाब देंगे। यह निर्णय उस समय लिया गया जब रामदास सोरेन गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में आदेश आज शनिवार शाम जारी कर दिया गया है।
दीपक बिरुआ को जिम्मेदारियां सौंपी गईं
इसके साथ ही दीपक बिरुआ को निबंधन विभाग, विधि, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, और सूचना प्रौद्योगिकी व ई-गवर्नेंस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इस निर्णय का उद्देश्य सरकारी कामकाजी माहौल को सुचारु बनाना तथा विभिन्न विभागों में नई ऊर्जा भरना है।