लोहरदगा मे अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Lohardaga Al Qaeda Terrorist

Lohardaga Al Qaeda Terrorist : लोहरदगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अलकायदा का संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को लोहरदगा के चितरी गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एटीएस झारखंड और स्पेशल सेल दिल्ली ने कांड संख्या 301/24 में आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आएगी। (Lohardaga Al Qaeda Terrorist)

दरअसल भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों और अलग अलग राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले साल झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जबकि राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छह संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें अधिकांश झारखंड के रहने वाले हैं। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था। इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़े… रेलवे स्टेशन से मिला अज्ञात युवक का शव…

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *