T20 विश्व कप 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बड़े मुकाबले के प्रति भारतीय प्रशंसकों में उत्साह के साथ-साथ कुछ चिंताएं भी देखने को मिल रही हैं।

वास्तव में, इसी मैदान पर भारत ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना किया था, जिसका असर प्रशंसकों के मन में अभी भी है। साथ ही, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत को सुपर-8 के एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी स्थल पर हार मिली थी।

भारतीय टीम का मजबूत प्रदर्शन

यदि आंकड़ों की बात करें, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। भारतीय टीम ने यहां कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से 7 जीत और 3 हार मिली हैं। भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराने में सफलता पाई है।

जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक

2021 के बाद से भारतीय टीम को इस स्थान पर तीन टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से ऊपर होने के कारण यह रिकॉर्ड टीम के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक यहां दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में भारत जीतने में सफल रहा, वहीं दूसरे मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा।

इतिहास बदलने की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम को तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार, फाइनल में भारत के सामने अपने इतिहास को बदलने की चुनौती होगी।

क्या भारतीय टीम इतिहास रचेगी?

अगर भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने में सफल होती है, तो वह लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। इससे पहले ऐसा कोई अन्य टीम हासिल नहीं कर सकी है। इस वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन जीत दर्ज की है, जबकि पीछा करने वाली टीमों ने दो मैचों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई भी रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top