नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विवाद अभी थमा नहीं है। इस महत्वपूर्ण मैच के बाद, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की कड़ी आलोचना की थी। लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए मोहसिन को ‘एक अच्छा व्यक्ति’ बताया है।
भारत से हार के बाद नकवी पर साधा था निशाना
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा तरीके से 61 रनों से हराया। इस हार के बाद, पाकिस्तान टीम और उनके अध्यक्ष मोहसिन नकवी को काफी ट्रोल किया गया। इसी संबंध में शोएब अख्तर ने पीसीबी अध्यक्ष की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
लिया यू टर्न
हालांकि, अब शोएब ने अपने बयान पर यू टर्न लेते हुए स्पष्ट किया है कि वो मोहसिन नकवी को व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। पाकिस्तान के एक समाचार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना किसी अन्य व्यक्ति के लिए थी, ना कि नकवी के लिए। उन्होंने मोहसिन को एक अच्छा व्यक्ति बताया और उनके खिलाफ किसी भी तरह की नकारात्मकता से बचने की अपील की।
पाकिस्तान टीम पर उठ रहे सवाल
भारत के खिलाफ हार ने फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। टीम के बल्लेबाजी क्रम ने प्रमुख मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जहां पहले तीन ओवर में ही पाकिस्तान के तीन विकेट गिर गए। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी मैच के दबाव का सामना करने में नाकाम रहे, जिससे टीम की योजना और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रातिक्रिया दे