टैग: क्राइम

  • शाहरूख ने युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

    एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
    लड़की की स्थिति नाजुक, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी पड़ोसी शाहरूख को

    दुमका। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे युवती गंभीर रूप से जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है। घटना के बाद आनन फानन में युवती को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ की है। लड़की दुमका के एक व्यवसायी की बेटी है। व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था। अंकिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है। शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था। तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़क दी, तो शाहरुख ने आपा खो दिया। उस समय धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। परिजनों ने बताया कि आज सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी। इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी। इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अंकिता के परिजनों से पूछताछ की है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि हम लोग इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरूख ने अंकिता जलाकर मारने का प्रयास किया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • खूंटी में कुदाल से काटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    झारखंड के खूंटी जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र में हुई है। घर मेहमान बनकर आये व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या कुदाल से काटकर की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खूंटी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, उसका भाई सूरा मुंडा और विकास मुंडा के रूप में की गयी है। एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनसनी फैल गयी है।

    जानकारी के मुताबिक मुरहू थाना क्षेत्र का रहने वाला हेमंत पूर्ति तीन दिन पहले खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव अपने मामा के घर आया था। रविवार की देर रात मामा बीतना मुंडा, सूरा मुंडा और विकास मुंडा की हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खूंटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

    हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • राँची: दुर्गा उरांव के घर के बाहर से एक युवक का शव बरामद

    राँची।रातू थाना क्षेत्र के रातू काठी टांड स्थित दुर्गा उरांव के घर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव पूरी तरह से नग्न अवस्था मे है। युवक के सिर व पीठ पर गंभीर चोट है। शव की पहचान नही हो पाई है।

  • जेल में बंद कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिल रहे हैं बेलर

    हाय रे किस्मत

    जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद

    पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजन

    रांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।

    रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-

    साजिश रचकर हमें फंसाया गया

    कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।

  • तिरंगा उल्टा कर मना रहे अमृत महोत्सव….

    बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अधिकारी का कारनामा
    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव पर एक और जहां देशभर में तिरंगे को अभूतपूर्व सम्मान दिया जा रहा है, वहीं अपने झारखंड में एक अधिकारी उल्टा तिरंगा लगाकर अपनी गाड़ी दौड़ा रहा है। यह बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके का।

    गाड़ी में लहरा रहा था उल्टा तिरंगा
    यूनिवर्सिटी के बिरसा कृषि अनुसंधान केन्द्र गोरियाकरमा हजारीबाग में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर सीड्स एंड फार्म्स की यह बोलेरो गाड़ी है। बताया जा रहा है कि श्री निवास गिरी की गाड़ी में उल्टा तिरंगा बांधकर चलाया जा रहा था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और बाद में इसे सीधा किया गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • रांची में 23 लाख के नकली नोट जब्त

    पिठोरिया से तसव्वुर अंसारी समेत तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    रांची। पिठोरिया के ग्राम बादू के पास आज सुबह दस बजे रांची थाना पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने 23 लाख नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में नकली नोटों के कारोबार करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसे रांची जिले के पिठोरिया पिरुटोला कोनकी निवासी तसव्वुर अंसारी ने नकली नोट दिये थे।उसके बयान के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर रांची पहुंची और पिरुटोला में छापामारी कर तसव्वुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस कार्रवाई की भनक लगते ही गांव के लोग उम्र हो गये और अपराधी समझ कर दिल्ली पुलिस को घेर लिया। का संभाला।इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई। उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुंच कर मामलेजानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के बंधवानों में एक गढ़वा एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में रांची आयी थी। उसके बाद नाल बिछा कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है।सूत्रों की माने तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। गिरफ्तार तस्करों का बार झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • मोबाईल दुकान से चोरों ने अल्बेस्टर काट लगभग 90 हज़ार की चोरी कर ली

    रांची// पिठोरिया थाना अंतर्गत konki चौक स्थित मोबाईल दुकान से बीते रात अज्ञात चोरों ने अल्बेस्टर काट कर दुकान के समान स्टेबलाइजर, प्रिंटर, सहित ड्रावर से नगद 30 हजार रुपये, कुल 90 हजार की चोरी कर ली गई। इसकी सूचना पीड़ित ने थाने को दी है पुलिस जांच में जुटी।

  • मोटरसाईकिल चोरी कर बिक्री करने वाले दो धराये दो मोटरसाईकिल ओर जाली आनर बुक जब्त


    रांची। राहे ओपी पुलिस ने वरीय अधिकारियों के दिशा निर्दश पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोरी कर बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बनी टीम का नेतृत्व करते हुए राहे ओपी प्रभारी सूर्यकांत ने चोरी की दो मोटरसाईकिलों के साथ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,साथ ही इनके पास से उक्म बाईकों का फर्जी कागजात भी जब्त किया है।


    इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सिल्ली के ग्राम सोसो निवासी रतन लाल महतो ने राहे ओपी में लिखित शिकायत की थी की वह15जून को अपनी बाईक से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे,उसी दौरान रास्ते में उन्होंने शराब पी ली,जिससे उन्हें नींद आ गयी। उसके बाद वो बेला टुंगरी में सो गये,घंटो बाद जब उनकी नींद खुली तो अपनी मोटरसाईकिल गायब पाया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद राहे पुलिस की टीम मिले निर्देश पर उक्त बाईक की चोरी करने वाले की तलाश कर रही थी, उसके बाद जांच के दौरान पुलिस एक बाईक को रोक कर जांच की तो पता चला कि आनर बुक जाली है। उसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर बाईक सवार बुंडू थाना क्षेत्र के ग्राम मधुकम निवासी ओम प्रकाश महतो ने कहा कि वह इसे दशम फॉल के ग्राम सारजमडीह के रहने वाले करमचंद स्वांसी से खरीदा है। उसके बाद पुलिस करमचंद के घर पर छापामारी की जहां से चोरी की एक बाईक बरामद की गयी। करमचंद से पूछताछ करने पर उसने कहा कि ओम प्रकाश महतो से बिक्री कि ये गये बाईक को उसने अड़की के एक लड़के से खरीदा था। पुलिस अड़की के उस आरोपी का भी पता लगा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि दरअसल करमचंद स्वांसी का एक गिरोह है,जो मोटरसाईकिलों की चोरी कर जाली कागजात बना कर गांव देहातों में बिक्री करता है। गिरोह के कई लोगों के नामों व पते की जानकारी •ाी पुलिस को मिली है,जिस पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  • जालाना में आयकर विभाग का एक कारोबारी के ठिकानों पर रेड,390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त 

    महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली इस रेड में करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की गई. रेड के लिए 120 गाड़ियों से आयकर विभाग के 260 अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न ठिकानों पर पहुंचे थे. रेड में 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ मूल्य के हीरे, मोती मिले. करीब एक दर्जन नोट गिगने वाली मशीन की मदद ली गई और कैश गिनने में लगभग 13 घंटे लगे.

    आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका के मद्देनजर जालाना में स्टील कारोबारी व रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसायी ठिकानों पर छापेमारी की थी. एक से आठ अगस्त तक छापेमारी चली. बताया जाता है कि शुरुआती जांच में आयकर विभाग के हाथ कुछ नहीं लगी. बाद में विभाग की टीम जालाना से करीब 10 किमी दूर एक फार्महाउस पहुंची. वहां कार्रवाई शुरू करते ही टीम की आंखें फटी की फटी रह गई. यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखेरखे नोटों के बंडल मिले. कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल रखे गए थे.

  • पत्रकार बन बहरूपिया पहुंचा, बांध कर पिटाई

    फर्जी पत्रकार को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध की पिटाई

    एसटीएससी केस उठाने का बना रहा था दबाव

    यू ट्यूब में खबर चला कर मांग रहा था रंगदारी

    रांची। मांडर थाना के ग्राम चटवल में आज सुबह पत्रकार के नाम पर गांव के लोगों को एक मामले में केस उठाने की धकमी देने,और रंगदारी मांगने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी, उसके बाद उसे पेड़ में रस्सी से  बांध दिया। बाद में इसकी जानकारी मांडर थाना पुलिस को दी गयी,तब पुलिस उसे ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर थाना ले गयी।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक चटवल गांव का विशुनधारी मुंडा ने छेदी साहू पर जमीन विवाद को लेकर एसटीएससी थाने में केस किया है।इस मामले में आरोपी विवेक सोनी यू ट्यूब पर खबर चलाने के बाद आज गांव जाकर विशुनधारी मुंडा से दोबारा न्यूज नहीं चलाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर विशुनधारी के  परिजनों ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी,उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया  ग्रामीणों के मुताबिक रंगदारी मांगने  वाला विवेक सोनी खुद को जी 24 यू ट्यूब का पत्रकार कह कर गांव जा कर विशुन देव से रंगदारी मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर उसके खिलाफ खबर चलाने की धमकी दे रहा था।

  • खलारी में पति के खिलाफ दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर पत्नी ने लगाई फांसी

    जानकारी अनुसार चंदा देवी और दिलीप चौहान 2019 में लव मैरेज हुआ था दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था कई बार इस मामले को लेकर बैठक भी हुआ था इतना ही नही थाना में भी इस मामले को लेकर कई बार शिकायत लड़की पक्ष की ओर से किया गया था।

    खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर 40 नम्बर आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मी दिलीप चौहान की पत्नी 26 वर्षीय चंदा देवी ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या।

    चंदा देवी आत्महत्या करने से पहले अपने रूम के दीवार पर लीविस्टिक से अपने मौत का जिमेवारी अपने पति दिलीप चौहान पर लगाते हुए लिखी है कि पति दिलीप चौहान हमेशा मारपीट करता है और भदी भदी गालियां देता है इससे तांग आकर मौत को गले लगा रही हु।

    चंदा देवी की दो छोटे छोटे बच्ची है एक ढाई साल व दूसरी एक वर्ष की है ।चंदा देवी की माँ का कहना है कि हमलोग जब आते थे तो घर मे घुसने नही देता था और हमेशा मारपीट करता था कई बार हम इसका इलाज भी करा चुका हूं।खलारी पुलिस दिलीप चौहान और उसकी माँ को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी।इस घटना के बाद कॉलोनी में दहसत का माहौल बना है।

  • रामगढ़ : भुरकुंडा में जागरण से लौट रहे सीएमपीडीआई कर्मी अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या

    रामगढ़ में सीएमपीडीआई के कर्मचारी अमित बख्शी की अपराधियों ने देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से घायल अमित को तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौदा की है.

    बताया जा रहा है कि अमित बख्शी सेंट्रल सौदा में रात 1:00 बजे के करीब जागरण में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने सीसीएल स्थित आवास लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जाता है कि अमित बख्शी का पांडे गिरोह से भी ताल्लुक था.

  • BIG BREAKING : खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार इरफान खान की हत्या करने आए दो शूटर में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोचा

    खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार इरफान खान की हत्या करने आए दो शूटर में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया बाद में उसे टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया जिससे लोअर बाजार थाने में मौजूद जिले के आठ थानों की पुलिस पूछताछ कर रही है जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी शशि नाग चतरा का बताया जा रहा है पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल दो गोलियां बरामद की है पूछताछ अभी जारी है .

  • रांची: अपराधियों ने बरियातू में एक युवक को मारी गोली

    राजधानी रांची के बरियातू थाना इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति का नाम प्रीतम कुमार सिंह है. घायल व्यक्ति बरियातू इलाके के एदलहातु का रहने वाला है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही है. फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन रिम्स अस्पताल पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं.

  • पुलिस लाइन में अचानक जमा हो गए उपद्रवी, पुलिस का वाटर कैनन और लाठीचार्ज दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने सभी को खदेड़ा, कई उपद्रवी लिये गए हिसरात में

    मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल

    रांची। पुलिस ने आज अपनी मुस्तैदी पुलिस लाइन में दिखायी। जहां लोगों का हुजूम अचानक जमा होने लगा और धीरे-धीरे ये भारी भीड़ जमा हो गई। बस फिर क्या था, पुलिस ने दूसरी ओर से मोर्चा संभाल लिया। भीड़ पर पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जब उपद्रवी नहीं माने तो पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोल दागे गए। इतने से भी भीड़ काबू नहीं होने सकी तो तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी के दम पर लोगों को खदेड़ा दिया। यह सब सच में नहीं बल्कि रांची पुलिस द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में हुआ। जिला पुलिस की ओर से मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन को लेकर रांची पुलिस सतर्क है और उपद्रवियों से निपटने के लिए भि तैयार है। इसी को लेकर रांची पुलिस लाइन में दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।

    एसएसपी के नेतृत्व में चला मॉक ड्रिल
    रांची पुलिस लाइन में आज एसएसपी कौशल किशोर के नेतृत्व में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस अभयास के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस जवान को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि उपद्रवियों पर पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से उपद्रवियों से हर हालत में नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया।

    सबसे पहले वाटर कैनन से किया प्रहार
    इस मॉक ड्रिल में उपद्रवी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। दंगाइयों के मनोबल तोड़ते हुए कई पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया। इस मौके पर रांची एसएसपी किशोर कौशल मौजूद रहे और किशोर कौशल ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस सक्षम है।

    मॉक ड्रिल से जवान दिया गया प्रशिक्षण
    मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवान को यह सिखाया गया कि उपद्रवियों से किस प्रकार से निपटना है। अगर उपद्रवी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करना चाहिए।

    मेन रोड की हिस्सा से लिया गया है सबक
    गत 10 जून को रांची में हिंसा की घटना से सीख लेते हुए रांची पुलिस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती और ऐसी गलती को दोहराना नहीं चाहती है। इसी को लेकर मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस के पहले मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन में अचानक जमा हो गए उपद्रवी, पुलिस का वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने सभी को खदेड़ा, कई उपद्रवी लिये गए हिसरात में
    मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल

  • पत्नी का कटा सिर लिए पति पंहुचा ससुराल ,बेटी को भी दी दर्दनाक मौत

    मधेपुरा में पति ने अपनी पत्नी और बेटी का सिर काटकर बेरहमी से हत्या करदी . इतना ही नहीं पत्नी का सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और घर से 200 मीटर की दुरी पर एक पुलिया पर सिर रखकर फरार हो गया . कटे सिर के निचे एक पर्ची भी रख दिया . मधेपुरा में आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा था . बताया जाता है कि पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने वारदात को अंजाम दिया है .

    कटे हुए सिर को मोर्निंग वाक पर निकले लोगो ने देखा , जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई . इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुचकर महिला का कटा सिर को अपने कब्ज़े में लेकर उसके ससुराल पहुंची तो वह पड़े धड़ को देखकर दांग रहगे , वही बगल में बेटी की भी लाश पड़ी हुई थी . इस पुरे मामले में पुलिस गहनता से जाँच में जुट गई है , फिलहाल आरोपी फरार है .

  • रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा

    नकली कॉस्मेटिक बनाने का मिनी फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    रामगढ़। सौदागर मोहल्ला में नकली कॉस्मेटिक बनाने का फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कोइरी टोला मिडिल स्कूल सौदागर मोहल्ला के बगल में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज द्वारा कॉस्मेटिक बनाने की अवैध मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गोड्डा के रंजीत चौधरी, रांची के पुतली बिलुंग, हजारीबाग प्रतिभा झा, रामगढ़ वीरेन्द्र स्वांसी औषधि निरीक्षकों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जब एक-एक कर तीन कमरों को खोला गया तो निरीक्षकों की टीम भी दंग रह गई। वहां पर सिंदूर, लिक्विड बिंदी, ग्लिसरीन, उबटन सहित अन्य कॉस्मेटिक सामान पैकिंग कर बिना किसी लाइसेंस के कस्तूरी ब्रांड के नाम पर मैन्युफैक्चर की जा थी। छापेमारी से पहले ही संचालक फरार हो गया। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री सहित कार्यालय में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली कॉस्मेटिक सामानों को जब्त किया है। टीम की सदस्य प्रतिभा औषधि निरीक्षक हजारीबाग ने बताया कि औषधि विभाग के निदेशक को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी सूचना की तहकीकात कराई गयी। इसके बाद पूरी टीम ने इस मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की है और यहां से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 2017 से कोइरी टोला स्कूल के बगल में एक-एक कर तीन कमरों को किराए में लेकर मुल्तानी मिट्टी और सिंदूर पैकिंग का काम शुरू हुआ था। देखते ही देखते यहां पर सैनिटाइजर, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, उबटन, ग्लिसरीन, सिंदूर, लिक्विड बिंदी सहित अन्य कॉस्मेटिक बनने लगे। यहां से ये नकली प्रोडक्ट कंपनी के नाम पर झारखंड के वि•िान्न स्थानों में सप्लाई होती थी। मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में छापेमारी के दौरान पहले तो कोई भी सामने नहीं आ रहा था। जब कड़ाई की गई तो संचालक के परिजन पहुंचकर हंगामा खड़ा करने का प्रयास भी किया।

  • मुंहबोले चाचा ने पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध फेंका नाले में

    पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध कर मुंहबोले चाचा ने फेंका नाले में
    रात भर बच्ची पड़ी रही नाले में, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बचाई जान

    धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड शक्ति मंदिर के पास से बुधवार की रात एक पांच वर्षीय लड़की आरती का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे धनबाद एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा अस्पताल के पास एक नाला में हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया। आज सुबह मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनकर उसे नाला से बाहर निकाला। दूसरी ओर लड़की की मा चंदा और पिता रवि ने धनसार थाना में पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। लड़की की बरामदी के बाद पुलिस ने आरती से पूछताछ कर एक व्यक्ति को धर दबोचा। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आरती के माता पिता शक्ति मंदिर के पास भिक्षाटन करते हैं। आरती भी साथ में रहती है। आरती का कहना है कि सब दिन वह अपने माता-पिता के साथ यहीं से घर जाती है। बुधवार की रात उसके मुहबोले चाचा पुना उसे सोए हुई अवस्था में उठाकर ले जाने लगा। जब जाग कर चिल्लाने लगी तो पुना उसके मुंह में कपड़ा बांधकर एक नाले के पास ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर व मुंह बांधकर कवरनुमा नाला में दस फिट अंदर घुसा कर फेंक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। सुबह में जब रामदास सहित अन्य लोग उस रास्ते से मोर्निंग वॉक करते हुए गुजर रहे थे। तभी उनलोगों के कान मे लड़की के रोने की आवाज आई। इसके बाद उनलोगों ने नाले मे रेंगकर अंदर घुसकर आरती को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि अगर बुधवार की रात भारी बारिश होती तो आरती की जान चली जाती। संयोग अच्छा था कि रात में वर्षा नहीं हुई। इस नाले मे धनबाद के कई इलाके का पानी आता है। इसके कारण बरसात में पानी से पूरा नाला भर जाता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में धनसार थाना प्रभारी राज कपूर ने कहा कि गायब बच्ची मिल गई है। एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। छानबीन कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • नशा के 65 टैबलेट के साथ नशाखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    नशाखुरानी गिरोह के सरगना को आरपीएफ ने पकड़ा, नशा के 65 टैबलेट जब्त

    जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ की टीम ने नशाखुरानी गिरोह के सरगना मनोज मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनोज देवघर का रहने वाला है। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को लगातार शिकार बना रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद गिरोह की तलाश शुरू की गई और फिर प्लेटफॉम संख्या दो-तीन से गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम और क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो मिलकर सीसीटीवी से निगरानी की। इसके बाद अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से नशा के 65 टैबलेट, दो पैकेट क्रीम बिस्कुट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1300 रुपये बरामद किया है। आरपीएफ ने गिरफ्तारी से पहले भीआरोपी बिहार के रहने वाले विजय यादव नामक यात्री को शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि 29 अप्रैल और 26 जुलाई को टाटा-छपरा एक्सप्रेस में नशाखुरानी का मामला सामने आया। इसमें एक प्राथमिकी बरौनी और दूसरा लखीसराय में दर्ज कर टाटानगर भेजा गया। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को गिरफ्तार आरोपी ने शंकर कुमार नामक यात्री से दोस्ती कर बिस्कुट के साथ नशा के टैबलेट खिलाया और फिर 25 हजार रुपये, एटीएम और मोबाइल लेकर पुरुलिया में उतर गया। इस मामले में बरौनी स्टेशन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं दूसरी घटना 26 जुलाई को गिरफ्तार मनोज ने संदीप ठाकुर नामक यात्री को शिकार बनाया। संदीप से 12 हजार, 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

  • गले में चाभी का धागा बना फासी का फंदा

    दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही थी महिला, पैर फिसला चाभी लगे धागे से गले में फांसी का फंदा कस गया, मौत

    बेड़ो : थाना क्षेत्र के पुरियो चुटटूटोली गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही महिला का पैर फिसल जाने से गले में पहनी हुई चाभी लगा धागा से फांसी का फंदा कस गया जिससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया नीरज कुजुर दी। मुखिया ने बेड़ो थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई आरपी यादव पहुंचे। पुलिस ने शव कोबरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वही घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मुखिया नीरज कुजुर ने बताया कि मृतक महिला 45 वर्षीय बंधनी उराईन पति स्व पंचु उरांव है। इसकी दो बेटे सुशील उरांव व विष्णु उरांव है जो बेड़ो के एक होटल में काम करते हैं। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

  • साहिबगंज में एक रिटायर्ड सेना जवान समेत दो की हत्या

    साहिबगंज जिले में अलग अलग इलाकों में एक रिटायर्ड सेना जवान समेत दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना जिरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतर खोपी निवासी 72 वर्षीय रिटायर्ड सेना के श्यामलाल यादव की हत्या का है। अपराधियों ने उस वक्त उनकी हत्या कर डी जब वह सुबह टहलने के लिए गये थे। उनका शव घर से कुछ दूर रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुआ है।

    सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व सब इंस्पेक्टर सतीश सोनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि यादव की हत्या पेट में धारदार हथियार से वार कर की गयी है।

    वहीं जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र ढाटापाड़ा गांव के निकट कारनी नदी से बुधवार की सुबह जमालपुर गांव निवासी 34 वर्षीय फागु प्रमाणिक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने मंगलवार की रात से वह लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।