टैग: प्रदर्शन

  • स्कूलों के रसोइयों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की, प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

    स्कूलों के रसोइयों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की, प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    रसोइयों ने की बेमियादी हड़ताल, प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    पूर्वी सिंहभूम: पोटका प्रखंड में कार्यरत रसोइयों ने अपनी मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। इनकी मुख्य मांगों में उचित मानदेय, स्थाईकरण, और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के नेतृत्व में रसोइयों ने प्रखंड परिसर में एक जोरदार प्रदर्शन किया।

    20 वर्षों से सेवा में जुटे रसोइये

    संघ के जिला अध्यक्ष सालगे हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष नागी मुर्मू, और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि रसोइये पिछले 20 वर्षों से विद्यालय में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकारी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे हड़ताल पर बने रहेंगे।

    वैकल्पिक व्यवस्थाओं का होगा विरोध

    संघ के नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि वे बाहरी एजेंसियों के माध्यम से मध्याह्न भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू करते हैं, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। हालांकि, यदि स्कूल के शिक्षक भोजन तैयार करते हैं, तो इसका विरोध नहीं किया जाएगा।

    प्रदर्शन में शामिल हुए रसोइये

    इस प्रदर्शन में आरती भकत, मिठू दास, हीरामणि सरदार, और अन्य कई रसोइये शामिल हुए, जिन्होंने अपनी सात सूत्री मांगों के लिए एकजुटता दिखाई।

    यह घटनाक्रम राज्य में कर्मचारी कल्याण के मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण मोड़ ले सकता है, जिससे सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

  • भाजपा ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर राजीव अरुण एक्का की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन

    भाजपा ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर राजीव अरुण एक्का की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन

    रांची : बजट सत्र के 11 वें दिन भाजपा विधायकों ने आईएएस राजीव अरुण एक्का की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रादर्शन किया. भाजपा विधायक हेमंत सोरेन हाय हाय, हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे थे. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह ऐसी सरकार है जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करना होगा. साथ ही विपक्ष हेमंत सरकार में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करता है.

  • राँची : मंहगाई के खिलाफ राजभवन के समीप प्रदर्शन, कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता समेत कई नेता हुए गिरफ्तार

    मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी. 

    कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. 

    पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया. पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सिंह को हिरासत में ले लिया.

  • शिक्षा का उर्दुकरण करना बंद करो के नारे के साथ भाजपा का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

    Ranchi: विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी भाजपा विधायकों ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया . शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे के साथ सरकार के खिलाफ नारे बाजी की . भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है.

    विधायकों को निलंबन मुक्त करो

    मंगलवार को स्पीकर के भाजपा के चार विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था. भाजपा विधायक इसका भी विरोध कर रहे थे. विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है. जेपी पटेल सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है. कहा कि सरकार को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाये इसलिए चार विधायकों को निलंबित किया गया. विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का नायाब तरीका दिखा। कर्पूरगौरं करुणावतारं भजन गए तो बोल बम के नारे भी लगाए.