रांची : बजट सत्र के 11 वें दिन भाजपा विधायकों ने आईएएस राजीव अरुण एक्का की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रादर्शन किया. भाजपा विधायक हेमंत सोरेन हाय हाय, हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे थे. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह ऐसी सरकार है जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करना होगा. साथ ही विपक्ष हेमंत सरकार में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करता है.
टैग: विधानसभा
-

विधानसभा के अन्दर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी
रांची | झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन तबीयत को देखते हुए उन्हें 2.30 बजे एयरलिफ्ट से अपोलो चेन्नई ले जाया जायेगा. सीएम हेमंत सोरेन भी शिक्षा मंत्री से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे. बता दें कि इससे पहले भी 1 अगस्त को विधानसभा के सदन के दौरान ही जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गयी थी. जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सुबह से ही जगरनाथ महतो की तबीयत ठीक नहीं थी. इसके बाद भी वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए. लेकिन अचानक 12.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया. ताकि सत्र में बाधा ना आये.
-
तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक
निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
-
…आखिर कल्पना सोरेन ने संभाल लिया मोर्चा
ट्वीटर पर उतरी, लिखा- आईये संवारे सोना झारखंड
कहा- जो मर्यादा लांघ रहे हैं, उन्हें लांघने दिया जाए। अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा?
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ट्वीटर वार के मैदान में मजबूती से उतर गई हैं। तीन दिन पूर्व ट्विटर पर कल्पना सोरेन के नाम से अकाउंट खोलने के बाद अब तक उन्होंने कुल 12 ट्वीट किए हैं। इनमें से अधिकांश ट्वीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की अटकलबाजी से जुड़ी हुई है। आज रविवार रात 8:00 बजे उन्होंने जो सबसे लेटेस्ट ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि- वो गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं. अपना सोना झारखण्ड संवारते हैं. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक फॉलोअर ने तो कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री तक घोषित कर शुभकामना भी दे डाली है।

निशिकांत दुबे ने भी ली चुटकी
कल्पना सोरेन के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि- झारखंड के सोना को संवारने की ज़िम्मेदारी लेने की शुभकामनाएँ। दरअसल इस ट्वीट के थोड़ी देर पहले ही निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- जोहार, जय श्रीराम, आखिर झारखंड में हो गया काम। उनकी इस ट्वीट से झारखंड में हेमंत सरकार के जाने और भाजपा के पक्ष में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्वीट के तत्काल बाद कल्पना सोरेन की ट्वीट ने झारखंड की सियासी तपिश बढ़ा दी है।

कल्पना के ट्वीट में दिख रही है छटपटाहट
लगातार दो दिनों से ट्विटर पर की गई अलग-अलग ट्वीट में कल्पना सोरेन की सियासी छटपटाहट साफ दिख रही है। कल उन्होंने लिखा था- जो मर्यादा लांघ रहे हैं. उन्हें लांघने दिया जाए. अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा? अगर वो गुरूर में नहीं आएंगे तो कुरुक्षेत्र का रण कैसे होगा? अगर वो शकुनि नहीं बनेंगे तो कौरवों के अंत के लिए माधव कैसे आएंगे? उन्हें लांघने दिया जाए.

….वरदान मांगूंगी नहीं
कल्पना सोरेन ने कल अपने एक ट्वीट में लिखा था- “क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष पथ पर जो मिले
यह भी सही वह भी सही, वरदान माँगूँगा नहीं।।”
-
जेल में बंद कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिल रहे हैं बेलर
हाय रे किस्मत
जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद
पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजनरांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।
रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-
साजिश रचकर हमें फंसाया गया
कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।
-
शराब पीने से हुई मौत तो सरकार देगी 5-10 लाख मुआवजा
विधानसभा से आज झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पारित हुआ. इस विधेयक पर माले विधायक बिनोद सिंह और लंबोदर महतो ने सवाल खड़ा किया और विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग की. विनोद सिंह ने कहा, अवैध व मिलावटी शराब पीने से मरने वालों को 5 से 10 लाख का मुआवजा न्यायालय से मिलेगा, जो सही नहीं है. 20 लीटर से कम शराब बनाने वालो को जो अधिकारी पकड़ते हैं, वैसे विवेक के अनुसार उस व्यक्ति को छोड़ सकते हैं या जेल भेज सकते हैं. ऐसे में वे बारगेनिग करेंगे. मेरी मांग है, एक न्यूनतम राशि तय कीजिए.डॉक्टर लंबोदर महतो ने पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया.कहा कि शराब दुकानों में काम करनेवाले कर्मियों को 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है.
प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह विधेयक यह विधेयक शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों को इनोसेंट लोगों को बचाने के लिए लाया गया है. इस विधेयक के संशोधन से राज्य में गलत तरीके से शराब बनाने पर भी लगाम लगेगी.
-
शिक्षा का उर्दुकरण करना बंद करो के नारे के साथ भाजपा का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन
Ranchi: विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी भाजपा विधायकों ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया . शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे के साथ सरकार के खिलाफ नारे बाजी की . भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है.
विधायकों को निलंबन मुक्त करो
मंगलवार को स्पीकर के भाजपा के चार विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था. भाजपा विधायक इसका भी विरोध कर रहे थे. विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है. जेपी पटेल सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है. कहा कि सरकार को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाये इसलिए चार विधायकों को निलंबित किया गया. विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का नायाब तरीका दिखा। कर्पूरगौरं करुणावतारं भजन गए तो बोल बम के नारे भी लगाए.
