विधानसभा के अन्दर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी

रांची | झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन तबीयत को देखते हुए उन्हें 2.30 बजे एयरलिफ्ट से अपोलो चेन्नई ले जाया जायेगा. सीएम हेमंत सोरेन भी शिक्षा मंत्री से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे. बता दें कि इससे पहले भी 1 अगस्त को विधानसभा के सदन के दौरान ही जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गयी थी. जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सुबह से ही जगरनाथ महतो की तबीयत ठीक नहीं थी. इसके बाद भी वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए. लेकिन अचानक 12.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया. ताकि सत्र में बाधा ना आये.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top